जिन प्राध्यापकों का स्थानांतरण हुआ है और उनको अपना समर्थ एकाउंट भी स्थानांतरित करवाना है, वे निम्न प्रपत्रों को, दस्तावेजों को क्रम से लगाकर उसकी पीडीएफ बना लें.
1. जिस महाविद्यालय से आपका स्थानांतरण हुआ है अर्थात जिस महाविद्यालय में आपकी नियुक्ति हुई थी, वहाँ के प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के लैटर हेड पर एक Covering letter बनाया जायेगा. इस कवरिंग लैटर में मुख्य रूप से ट्रांसफर हुए प्राध्यापक का eHRMS Code को दर्शाना होगा.
2. एकल स्थानांतरण की लिस्ट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से घोषित की जाती है. इस सूची में उन प्राध्यापकों का नाम होता है जिनका ट्रांसफर किया गया है. इसके साथ ही नियुक्ति वाले महाविद्यालय का तथा उस महाविद्यालय का नाम होता है जहाँ ट्रांसफर किया गया है. इस पूरी लिस्ट को सम्बंधित प्राध्यापक को लगाना होता है.
3. इसके बाद तीसरे स्थान पर लगेगा प्राध्यापक के नियुक्ति वाले महाविद्यालय से निर्गत किया गया रिलीविंग ऑर्डर. यदि सम्बंधित प्राध्यापक को उसके महाविद्यालय के प्रबन्ध-तंत्र और प्राचार्य द्वारा अलग-अलग ऑर्डर निर्गत किये गए हैं तो वे दोनों प्रपत्र संलग्न किये जायेंगे.
4. सम्बंधित प्रपत्रों के चौथे क्रम में प्राध्यापक को उस महाविद्यालय के प्रबन्ध-तंत्र द्वारा जारी किया गया नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) लगाना होगा, जहाँ कि उसका ट्रांसफर हुआ है.
5. अंतिम प्रपत्र के रूप में स्थानांतरित किये गए महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने सम्बन्धी प्रपत्र को लगाना होगा. इसमें कार्यभार ग्रहण करने सम्बन्धी पत्र, कार्यभार ग्रहण करने सम्बन्धी आख्या वाले प्रपत्र को लगाना होगा.
सम्बंधित प्राध्यापक इसका ध्यान अवश्य ही रखें कि उक्त सभी प्रपत्रों की पीडीएफ फॉर्मेट में एक फाइल बनानी होगी.
इन प्रपत्रों की एक फाइल (पीडीएफ फॉर्मेट में) बनाकर महाविद्यालय (जहाँ से प्राध्यापक का ट्रांसफर हुआ है) से मेल करवा देना है. मेल यहाँ भेजनी है- uphed.samarth@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें