पॉडकास्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पॉडकास्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

01 फ़रवरी 2025

वीडियो को पॉडकास्ट नहीं कहते

पॉडकास्ट एक डिजिटल माध्यम है जिसमें किसी विशिष्ट विषय से सम्बंधित ऑडियो के एपिसोड होते हैं. पॉडकास्ट के होस्ट को पॉडकास्टर कहा जाता है. यह रेडियो शो जैसा ही होता है, लेकिन अपनी सुविधानुसार इसके एपिसोड डाउनलोड या स्ट्रीम कर सकते हैं. वर्तमान में वीडियो को पॉडकास्ट के रूप में प्रसारित किया जाने लगा है. इस भेड़चाल में बड़े-बड़े ज्ञानी शामिल हैं.

 

आजकल के ज्ञानियों को समझाना नामुमकिन है. वीडियो को पॉडकास्ट बता-बताकर दिमाग का दही करने वाले विद्वतजनों के लिए एक संक्षिप्त जानकारी यहाँ दे रहे हैं इसके अलावा एक सीधी साफ़ बात, हम वीडियो को पॉडकास्ट नहीं कह सकते, नहीं कहेंगे.






20 जून 2010

मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये --- पहली पॉडकास्टिंग पोस्ट -- हास्य कविता

हमारे मित्र डॉ0 वीरेन्द्र सिंह यादव ने एक काव्य सम्मलेन की रिकोर्डिंग सुनवाई। उसमें प्रस्तुत एक हास्य कविता हमें बहुत पसंद आई। इसे आप लोगों को भी सुनवाने का मन किया। इस चक्कर में अपनी पहली PODCASTING POST आपके सामने ला सके। (इस के लिए बहुत खोज बीन करनी पड़ी)

-------------------------------------------------

हास्य कविता की शुरूआती पंक्तियाँ हैं....
---------------------------------
मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये।
तुम एम् ए फर्स्ट डिवीजन हो, मैं हुआ मैट्रिक फेल प्रिये।
----------------------------------
आशा है आपको हमारी पहली पॉडकास्टिंग पोस्ट पसंद आएगी....हास्य कविता भी पसंद आएगी...






पॉडकास्ट मामले में एकदम ही नौसिखिया होने के कारण कल कुछ गलती हो गई थी, उस पोस्ट को हटा दिया था। वही पोस्ट फिरसे....
गलती और असुविधा के लिए क्षमा करियेगा।