275वीं पोस्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
275वीं पोस्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

15 सितंबर 2010

अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत -- शुभकामनायें अपेक्षित




व्यक्ति अपने जीवनकाल में कई तरह के कार्य करता है जिन्हें हम आम बोलचाल की भाषा में कहते हैं कि एक और पारी की शुरुआत। हमने भी अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत की है। इस पारी में कितनी असफलता और कितनी असफलता मिलती है यह भविष्य के गर्भ में छिपा है। प्रयास करना अपना काम है सो कर दिया आगे जो होगा देखा जायेगा।


चित्र गूगल छवियों से साभार

इस नई पारी का नाम है राजनीतिक सक्रियता। है ऐसा कि बहुत पहले से ही इस क्षेत्र में आने की इच्छा थी किन्तु किसी न किसी कारण से अपनी इच्छा को टालते रहे। इधर विगत कुछ समय से ऐसा लग रहा था कि राजनीति में युवा वर्ग की सक्रियता और बढ़नी चाहिए। इसी सोच को और बल मिला अपने दोस्तों की ओर से, अपने शुभचिन्तकों की ओर से और हमें आशीर्वाद देने वाले बड़े लोगों से। बस चल पड़े इस राह पर।

अगले माह उत्तर प्रदेश में विधान परिषद् सदस्य के लिए चुनाव होने हैं जिसके द्वारा आठ शिक्षक विधायकों को चुना जाना है। इनमें एक शिक्षक विधायक हमारे झाँसी-इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र से भी चुना जाता है। हमने भी अपने सभी शुभचिन्तकों के सहयोग से इसके लिए अपनी उम्मीदवारी पेश कर दी है। इसके लिए घोषणा करते हुए निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं हेतु एक अपील भी जारी की। अपील क्या मन के विचार हैं जो उमड़ते-घुमड़ते कागज पर आ निकले। मौका था चुनावी सो अपील के रूप में दिखाई देने लगे।

आज बस इतनी सी सूचना, अपील को कल पढ़ियेगा। आप सभी की शुभकामनाओं और सहयोग की आवश्यकता है। एक काम करने निकले हैं और राजनीति के बहाने से अपने सामाजिक कार्यों को विस्तार देने का प्रयास है। कामना करिये कि सफल हों और राजनीति की वर्तमान गंदली स्थिति में स्वयं को गंदा होने दें।


विशेष --- ये हमारी 275वीं पोस्ट है