1500वीं पोस्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1500वीं पोस्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

09 मार्च 2019

एक जीवन, कई रंग


दर्द
निभाता है
अबूझ सा रिश्ता हमसे,
कभी आता है
दोस्त बन कर,
कभी दुश्मन हो जैसे.
+
ज़ख्म

साए की तरह
जुड़ गया हमसे,
छाया रहता है
तन-मन पर
दिन हो या घने अँधेरे.
+
कष्ट
जीत न सकेगा
कभी भी हमसे,
उसके हर रंग को
पी लिया हमने
घूँट-घूँट करके.
+
संघर्ष
करता है गलबहियाँ
कुछ इस तरह हमसे,
कृष्ण मिले थे
सुदामा से
बरसों बाद जैसे.
+
ख़ुशी
आती है पास
ये सीखने हमसे,
आँसुओं दुखों को
हँसने, मुस्कुराने का
हुनर लाएँ कैसे.
+
अस्तित्व
बनाने की कोशिश
हमारी हम से,
लड़ना, जीतना, हारना,
बिखरना, सहेजना
ख़ुद ही ख़ुद से.
+
मौत
लौट गई है
करके वादा हमसे,
आऊँगी तभी
जब पुकारोगे
मुझे दिल से.
+
ज़िन्दगी
करने लगी है
मुहब्बत हमसे,
अपने आगोश में
हर पल
रहती है घेरे.
+