हाल ही में भाजपा में शामिल हुए एक युवा, जो अब यहाँ के वरिष्ठ नेता हैं, ने आज
अकस्मात हुई मुलाकात में तमाम सारी चर्चाओं के बीच सलाह ली कि कोई जुगाड़ बताइये
भाजपा में हिट होने के लिए, यहाँ फेमस होने के लिए?
इस पर हमने ठहाका मारा और कहा कि यदि ये जुगाड़ हमें पता होती तो हम ही न हिट
हो गए होते.
बहरहाल, बहुत सी
बातों के बीच हमने अपने अनुभव को ही उसे बताया कि यदि भाजपा में स्थानीय स्तर से
लेकर ऊपर तक अपनी पहुँच बनाना है, पहचान बनाना है तो किसी और
दल को ज्वाइन कर लो. वहाँ पहुँचकर मीडिया के द्वारा, सोशल
मीडिया के द्वारा भाजपा को, इनके नेताओं को, खासतौर से मोदी-योगी को खूब गरियाओ; इनके कामो की
खूब बुराई करो; बीच-बीच में मन कर जाए तो हिंदुत्व को,
हिन्दुओं को भी गाली दे डालो...... ऐसा खूब दम से करो, जी-भर के करो. जब लगने लगे कि तुम्हारी एक पोस्ट पर, एक बयान पर खूब प्रतिक्रियाएँ आने लगें; लोग तुमको
गालियाँ देने लगे तो मौका ताड़कर भाजपा में शामिल हो जाओ.
अब यही सब लोग तुम्हारी जय-जयकार करेंगे; तुमको माला पहनाएँगे; तुम्हारा स्वागत
करेंगे. सम्भव है कि किसी निगम-आयोग का अध्यक्ष-सदस्य भी बनवा दें. बहुत ही ज्यादा
पसंद आ गए यदि तुम उनको तो कहो किसी चुनाव का टिकट देकर जितवा भी दें.
उसने मुस्कुराते हुए पैर छुए और अपना भविष्य निर्धारित करने की दिशा में बढ़
गया. हाँ, जाते-जाते कुछ
नाम हवा में छोड़ गया.
++
(ये काल्पनिक नहीं है, सत्य घटना पर
आधारित है. ये और बात है कि इसमें बीप-बीप करने वाले शब्दों को नहीं लिखा गया है.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें