क्या बेरोजगार का अर्थ सरकारी नौकरी न मिलना है?
किसी और के बजाय यदि अपनी ही बात करें.... तो कृपया बताया जाये कि हम कब बेरोजगार
रहे, कब हमें रोजगार वाला माना
जायेगा?
+++
==>> 1995 में एम.ए.
करते ही डी.वी.कॉलेज में अंशकालिक प्रवक्ता के रूप में अर्थशास्त्र विषय में अध्यापन
कार्य आरम्भ कर दिया था.
==>> इसके पश्चात्
2002 तक डी.वी.कॉलेज में ही हिन्दी विषय में अध्यापन कार्य अंशकालिक प्रवक्ता के रूप
में किया.
==>> दिसम्बर 2005 से
लेकर मार्च 2019 तक गांधी महाविद्यालय में हिन्दी विषय में मानदेय प्रवक्ता के रूप
में कार्यरत रहे.
==>> मार्च 2019 से अभी
तक गांधी महाविद्यालय में ही हिन्दी विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के रूप में स्थायी
नियुक्ति मिलने के पश्चात् कार्यरत हैं.
==>> 1995 से लेकर अभी
तक की समयावधि में बीच में कुछ समय ऐसा भी आया जबकि किसी तरह की नौकरी नहीं की बल्कि
लेखन से, कुछ फुटकर कार्यों से,
स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए किये कार्यों
से आमदनी होती रही.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें