सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि संभल में दो लड़कियों को अश्लील
कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के कारण गिरफ्तार किया गया. खबर के बाद
उनकी रील देखी तो प्रथम दृष्टया जो बात समझ आई वो ये कि वे दोनों खुलेआम गालियाँ
देते हुए रील बनाती हैं. उनकी तमाम सारी रील देखने के बाद भी कहीं शारीरिक नग्नता
नहीं दिखी.
यदि सिर्फ गालियाँ देने के कारण ही उनकी गिरफ़्तारी हुई है तो ऐसी बहुतायत में रील हैं जिनमें खुलेआम गालियाँ दी जा रही हैं, खुलकर देह प्रदर्शन किया जा रहा है, नंगपन चरम सीमा पर है. इस तरह की रील बनाने वालों की गिरफ़्तारी क्यों नहीं हो रही है? कहाँ और कैसे शिकायत करने पर गिरफ़्तारी होगी, हमें वहाँ का पता दिया जाये. उनकी शिकायत करके उनकी भी गिरफ़्तारी सुनिश्चित करवाई जाएगी.
यदि गालियाँ अश्लीलता है तो फिर नग्न होकर, अर्धनग्न होकर रील बनाना भी अश्लीलता है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें