29 अक्टूबर 2026

तकनीक के उपयोग से मना करवाचौथ

तकनीक के उपयोग से मन सका करवाचौथ व्रत.

जी हाँ, कल जिस तरह का मौसम उरई में बना हुआ था, उससे साफ़ था कि बादलों के साथ मिलकर चाँद महाशय नखरे दिखायेंगे. ऐसा हुआ भी, वे अपने नखरे दिखाने में मगन थे, ऐसे में कुछ देर तो घर की महिलाओं ने उनकी मनुहार की फिर उनकी तरफ़ ध्यान न दिया.

उसी समय छोटे भाई का वीडियो कॉल आया कि ऑनलाइन चंद्रमा के दर्शन कर लो. मोबाइल पर वीडियो कॉल, छोटा भाई लखनऊ में और उसका मित्र जोधपुर में, वहीं से धर दबोचे गए चंद्रमा जी.

घर-परिवार की उरई-लखनऊ निवासी व्रतधारी महिलाओं ने ऑनलाइन जोधपुर का चन्द्र-दर्शन कर करवाचौथ का व्रत मना लिया. यहाँ के चाँद महोदय बादलों के साथ ही खेलते रह गए.

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें