12 दिसंबर 2012

12-12-12 की ऐतिहासिक घड़ी का स्वागत करें


            12-12-12 इस ऐतिहासिक घड़ी में आप सभी का स्वागत है। हो सकता है कि हम में से बहुत से लोग इस पल को ज्योतिष से, अंकशास्त्र से जोड़ कर इसका हानि-लाभ के साथ आकलन करें किन्तु हमारी दृष्टि में यह एक पल ही है, बस कुछ मायनों में ऐतिहासिक बन गया है। 12-12-12 के इस पल में कुछ खास तब और भी हो जाता है जबकि इसके साथ घड़ी घूमते हुए 12:12:12 के रूप में आती है। वास्तव में यह पल अपने आपमें इस कारण से ऐतिहासिक है कि अब ऐसा संयोग पूरी एक सदी बाद ही आना है। 12-12-12 का यह संयोग इस सदी का अंतिम संयोग है।

            हम सभी लोग अपने जीवनकाल में बहुत सी ऐतिहासिक घटनाओं के साक्षी रहे हैं। किसी भी इंसान के जीवन में यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है कि वह ऐतिहासिकता का साक्षी बने। ऐसे पलों को यादगार बनाकर उन्हें ताउम्र संजो कर रखने की आवश्यकता होती है न कि किसी प्रकार के अंधविश्वास में पड़कर ऐसे विशेष पलों को भारी-बोझिल बना देना।

            हम सभी लोग, जो भी इस 12-12-12 को तथा 12-12-12/12:12:12 को महत्वपूर्ण मान रहे हों; ऐतिहासिक समझ रहे हों, वे इस समय में कोई ऐसा कार्य अवश्य ही करें जिसको करते हुए उन्हें गर्व हो और उस गर्व को वे पूरी जिन्दगी महसूस कर सकें। और कुछ कहे बिना, ऐसे ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनने के लिए आप सभी को बधाई, शुभकामनायें।
+++
चित्र गूगल छवियों से साभार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें