04 मई 2009

ब्लॉग ने किया एक वर्ष का सफर पूरा

आज हमारे ब्लाग को पूरा एक वर्ष हो गया है। इस एक वर्ष की अवधि में बहुत कुछ सीखने-समझने को मिला। ब्लाग पर पहली पोस्ट ‘दलित चेतना’ पर लिखी थी। लेखन के शौक ने लगातार लिखवाया और आज एक वर्ष आसानी से पूरा कर लिया। अच्छे, बुरे दोनों तरह के अनुभव रहे। हमारी पोस्ट पर कुछ लोगों ने खुलकर अपने विचार रखे; कुछ लोगों ने बेनामी के रूप में अपनी बात कहने की हिम्मत दिखाई तो कुछ ऐसे भी बन्धु आये जिन्होंने खुलकर या बेनामी रूप में कुछ भी कहने की हिम्मत न दिखाई और वे ई-मेल के द्वारा ही अपनी बात को स्पष्ट करते दिखे। सबके अपने अपने तरीके हैं.....सबको साधुवाद कि वे किसी न किसी रूप में अपनी बात कहने तो आये।
ब्लाग की टहल के दौरान भी बहुत कुछ देखने-सीखने-सोचने को मिला। कई ब्लाग तो प्रेरणा देते दिखे तो कई ने मन को निराश किया। यह भी सबका अपना-अपना स्वभाव है। क्या करियेगा?
इसके अतिरिक्त ब्लाग पर एक अपना नितांत निजी कार्य, एक प्रकार का स्टिंग आपरेशन सा किया गया, अन्य ब्लाग की गतिविधियों को केन्द्रबिन्दु बना कर। उसके परिणाम भी बड़े चैंकाने वाले रहे (परिणाम कभी और दिन) बड़े-बड़े सूरमा इस आपरेशन के द्वारा हमारी पकड़ में आये। (इनके बारे में बतायेंगे पर बिना नाम लिये)
चलिए अपनी बात इतनी ही, सब अपनी-अपनी तरह से काम करते हैं, किसी को बुरा मानने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। हाँ, यह ध्यान अवश्य रखा जाये कि उसके काम से किसी अन्य की भावनायें आहत न हों।
हमारे ब्लाग की दीर्घायु के लिए आप सब प्रार्थना करियेगा, हम तो प्रार्थना, कार्य कर ही रहे हैं।



15 टिप्‍पणियां:

  1. पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  2. ब्लाग की प्रथम वर्श गाँठ पर बधाई और वोट जरूर करेंगे

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बधाई एक वर्ष की पूरा करने की.

    जवाब देंहटाएं
  4. पहली वर्षगांठ की बधाई

    जवाब देंहटाएं
  5. aap kae saath kii baar blogvarta hui haen hamesha dusrae ko samjh kar kuch nayee samvaednaayon ko aagey laaen ki koshish rahetee haen aap ki
    blog laekhan mae saal ho gayaa , ab sakriyataa badhaayae taaki ek din mae ek post jarur aaye samajik muddo par

    aap ko blogger bannae ki varshik badhyaaii

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत बहुत बधाई .. शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  7. ब्लाग की पहली वर्षगांठ की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं|

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत बहुत बधाई सेंगर जी...आप लिखते रहें...हम पढ़ते रहें...साल दर साल...सालों साल...आमीन...
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  9. वर्षगाँठ पर बधाई और शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  10. sengerji badhai toh hum aap ko hazar bar dena chahate hain,l lekin sookhi badhai me voh anand kahan jo hari bhari me hota hai.. toh kuchh hojaye...
    SAALGIRAHA MUBARAQ
    -albela khatri

    जवाब देंहटाएं
  11. एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत बहुत बधाई .अनेक शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  13. बधाई आपको और आप लगातार लिखते रहे ब्लाग परिवार की शुभकामनाये हमेशा आपके साथ है।

    जवाब देंहटाएं